जम्मू-कश्मीर : माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत 20 से अधिक घायल

On: January 1, 2022 3:35 AM
Follow Us:

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। हताहतों की सही संख्या अभी पता नहीं है। उनका पोस्टपॉर्टम किया जाएगा।

Rewari Crime: पिकअप जब्त, 247 पेटी अवैध शराब बरामद


डॉ. गोपाल ने बताया कि घायलों को नारायण अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनका उपचार चल रहा है। हताहतों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं।

Digital seva: अब रेवाडी में भी बिजली बिल मिलेगा मेल व वाटसअप पर…जानिए कैसे

अभी कितने लोग घायल हुए हैं यह भी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि भगदड़ बीती रात 2 और 3 बजे के बीच मची। इस हादसे के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। घटना के बाद कई श्रद्धालओं ने घर वापसी की राह पकड़ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने हताहतों के परिजनों से संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

Happy new year 2022 : नीरज चोपड़ा का 173 साल बाद अवार्ड: दुनिया में छाए म्हारे छोरे, नौकरियों में फिर गड़बड़ी घोटाला व राम रहीम को रणजीत मर्डर केस में भी उम्रकैद

हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now