चिकित्सको की 14 जनवरी को हडताल की चेतावनी: क्या हरियाणा में ESMA रोक पाएगा हडताल…

On: January 12, 2022 2:12 AM
Follow Us:

 

मांगो लेकर चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग आमने सामने

रियाणा: प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग से जुडे कर्मचारी अब अपनी मर्जी से हडताल नही कर सकेगे। मनमर्जी से हडताल करने वालो का अब सरकार की गाज गिर सकती है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डॉक्टरों की हड़ताल के मद्देनजर राज्य में आवश्‍यक सेवा अनुरक्षण कानून (ESMA) लागू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

Khelo India Youth Games postponed in Haryana : हरियणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स स्थगित, कोविड का आंकडा पहुंचा 25 हजार

विज ने कहा कि कोरोना की रोकथाम में बाधा डालने के लिए डॉक्टरों के एक समूह के हड़ताल पर जाने के कारण उठाया गया है। अब अब स्वास्थ्य कर्मी 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

 

vij 2

14 जनवरी को हडताल की चेतावनी: मंगलवार को प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों एक दिन की हड़ताल पर रहे। इस दौरान OPD सेवाएं बंद रहीं। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने कहा कि यदि दो दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो चिकित्सक 14 जनवरी शुक्रवार को इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर पूर्णकालिक हड़ताल पर चले जाएंगे।

Haryana news: खुशखबरी: सीवरेज की मैनुअल सफाई पर प्रतिबंध: हरियाणा में रोटेशन में उपलब्ध होंगी मशीनें

पिछले दिन हुई थी मीटिंग
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की स्वास्थ्य मंत्री से मीटिंग हुई थी। मीटिंग में विज ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है। एसोसिएशन ने 10 जनवरी तक का समय दिया था और मांगें पूरी न होने पर हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। 11 जनवरी मंगलवार को सुबह चिकित्सकों ने बैठक की। इसके बाद सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए। स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए ESMA लागू करने के आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: ​लिखित परीक्षा ही नहीं शारीरिक परीक्षा में भी हो रहा फर्जीवाडा, 102 अभ्यर्थी काबू

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now