गुुंडागर्दी: श्रमिक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, 8 दिन बाद मामला दर्ज

On: September 18, 2021 4:30 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। एक निजी कंपनी में कार्यरत मजदूर का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं उसे अज्ञात जगह ले जाकर बुरी तरह पीटा और उसके पैरों में आग लगा दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसका एक हाथ तक काटना पड़ा हैं। घटना 10 सितंबर की हैं, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण पीड़ित के बयान नहीं हो पाए थे। शनिवार को कसौला थाना पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया हैं।
राजस्थान के अलवर जिले के गांव चतरपुरा का रहने वाला राजेंद्र बावल की एक कंपनी में बतौर हेल्पर कार्यरत है। 10 सितंबर की रात वह कंपनी के ही दूसरे प्लांट में जा रहा था। तभी वहां काम करने वाले चार अन्य श्रमिकों ने उसे रोका। लेकिन वह अकेले ही वहां से चला गया था। रास्ते में अचानक एक सफेद रंग की कार आई, जिसमें चार अज्ञात लोगों ने उसे अपहरण कर गाड़ी में डाल लिया। आरोपियों में एक गांव कुलताजपुर निवासी संदेश भी था। राजेंद्र के अनुसार उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर मारकर बेहोश कर दिया। उसके बाद आरोपी बेहोशी की हालत में उसे अज्ञात जगह ले गए। जहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर उसके पैर भी जला दिए। बाद में उसी दिन हाइवे पर ही खेतों में फेंक कर फरार हो गए थे।

होश आने पर उसने वहां से गुजर रहे एक अनजान व्यक्ति को आवाज लगाई, जिसने उसे पानी पिलाया और एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल तक पहुंचाया। आरोपियों ने उसका एक पैर भी जला दिया था। गुरुग्राम के एक अस्पताल में उपचार ऑपरेशन कर उनका एक हाथ काट दिया। सूचना के बाद पुलिस भी गुरुग्राम के निजी अस्पताल पहुंची तथा राजेंद्र का बयान दर्ज किया। पुलिस ने राजेन्द्र की शिकायत पर संदेश के अलावा तीन अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now