गुरुग्राम की भोंडसी जेल में गैंगवार, खूनी संघर्ष में 3 घायल, पीजीआई रेफर, जानिए क्या था विवाद

On: November 21, 2021 11:17 AM
Follow Us:

हरियाणाा: सुनील चौहान। हरियाणा के गुरुग्राम की भोंडसी जेल में वर्चस्व की लड़ाई में गैंगवार का मामला सामने आया है. यहां दो गैंगस्टर के बीच छिड़े खूनी संघर्ष में तीन घायल हो गए। ये गैंगवार जेल में बंद गैंगस्टर अशोक राठी और गैंगस्टर कौशल गैंग के गुर्गों के बीच हुआ है।
पुलिस के अनुसार गैंगवार में दोनों तरफ से हमला किया गया। इसमें तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बदमाशों को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल बदमाशों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक भोंडसी जेल की बैरक नंबर 4 ए में विचाराधीन कैदी अशोक राठी गैंग के सदस्य दीपक, धीरज और बैरक नंबर 4 में कौशल गैंग के विचाराधीन कैदी राजीव उर्फ राजू और उसके साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि बात खूनी संघर्ष तक पहुंच गई।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now