किसानों को रोकने में खुफिया एजेंसियां रहीं फेल :दशहरे पर अम्बाला में फूंका PM समेत 10 मंत्रियों का पुतला

On: October 15, 2021 12:28 PM
Follow Us:

हरियाणा: अम्बाला जिले में भाकियू (चढूनी) ग्रुप के नेताओं ने 15 अक्टूबर को दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत 10 नेताओं का पुतला फूंका। सुबह 10 बजे किसान लखनौर साहिब गुरुद्वारे के बाहर जुटना शुरू हुए और 11 बजे नारेबाजी करते हुए पुतले को आग लगा दी। भाकियू (चढूनी) ग्रुप की अम्बाला जिला इकाई के अध्यक्ष मलकीत सिंह की अगुवाई में किसानों ने पुतला जलाने के बाद गुरुद्वारे में माथा टेका।

पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसिया‌ं किसानों को प्रधानमंत्री का पुतला जलाने से रोकने में नाकाम रही। शुक्रवार सुबह जब किसान लखनौर साहिब गुरुद्वारे के बाहर जुटना शुरू हुए तो वहां कुछ पुलिस मुलाजिम मौजूद थे मगर किसानों की संख्या के मुकाबले वह बहुत कम थे। किसानों ने सुबह 11 बजे रावण के पुतले की जगह प्रधानमंतत्री और उसके 9 अलग-अलग सिरों की जगह भाजपा मंत्रियों-नेताओं के फोटो लगाए। किसानों ने गुरुद्वारे के सामने खेतों में महज 15 मिनट में नारेबाजी करते हुए पुतले को आग लगा दी।

पिछले साल भी दशहरे पर किसानों ने अम्बाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका था। उस समय पुलिस ने किसानों को रोकने के काफी प्रयास किए मगर किसानों ने उसे चकमा देते हुए पुतला जला दिया था। भाकियू (चढूनी) ग्रुप की अम्बाला जिला इकाई के अध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को रेल रोको अभियान के दौरान शाहपुर में ट्रेनें रोकी जाएंगी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now